फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nephew accused of raping aunt in Firozabad

रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजा धमकाकर चाची के साथ करता रहा गंदा काम, जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

Sun, 11 Jun 2023 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 10:16 PM IST
सार

फिरोजाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भतीजा धमकाकर चाची के साथ गंदा काम करता रहा। उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उ
 

विज्ञापन
Nephew accused of raping aunt in Firozabad
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां भतीजा अपनी चाची को धमकाकर उसके साथ गंदा काम करता रहा। पीड़िता ने घर में बताया तो जेठ, उसके लड़के मिलकर उसे ही पीटने लगे। परेशान होकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

परिवारवालों ने उसे ही पीटा

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला रविवार को थाने पहुंची। बताया कि उसके जेठ का बेटा (भतीजा) दो महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बताया कि किसी से बताने की कोशिश करो तो धमकी देता है। एक दिन हिम्मत करके परिवारवालों को बताया तो जेठ, उसका बेटा, बेटी मिलकर उसे ही पीटा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की कर रही जांच

पीड़िता ने बताया कि उसका पति नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी सास वृद्ध है, इसलिए उसकी देखरेख के लिए पति ने घर पर छोड़ रखा है। सात जून को सास से झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला अपने भाई के साथ मायके चली गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने में मारपीट की तहरीर दी थी। इस पर एनसीआर दर्ज कर दी गई थी। 10 जून को महिला दोबारा थाने आई। उसने जेठ के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed