{"_id":"6238b913269a8e18997486cd","slug":"innocent-found-crying-on-radharaman-road-introduced-to-family-mainpuri-news-agr52778648","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोता मिला मासूम पीआरवी ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोता मिला मासूम पीआरवी ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के राधारमण रोड पर सोमवार की सुबह करीब तीन साल का बच्चा रोता हुआ घूम रहा था। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने कुछ देर बाद नहर विभाग में कार्यरत पिता को ढूंढ निकाला। बच्चे को सकुशल पाकर परिजन के चेहरे पर खुशी छा गई।
कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक बच्चे को रोते हुए घूमते देखा। बच्चे से माता-पिता-घर के बारे में पूछा तो वह कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई, पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामकुमार, आरक्षी अजय सिंह, चालक अवनेश मौके पर पहुंच गए। बच्चे को गाड़ी में बैठाकर चुप कराया। इसके बाद उससे आने वाले रास्ते के बारे में पूछा तो वह दीवानी रोड की ओर ले गया। बच्चे के पास एक मोबाइल भी मिला, जिस से परिजन को सूचना दी गई। कुछ देर बाद नहर विभाग में कार्यरत अरविंद कुमार पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए। बताया कि बेटा जय कुमार घर के पास खेल रहा था तभी लापता हो गया। वह लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
पीआरवी को 44 मिनट लगे
बच्चे के बिछड़ने की सूचना पीआरवी 0691 को 10:35 मिनट पर प्राप्त हुई। कुछ ही देर में मौके पर पहुंच कर बच्चे को साथ लेकर परिजन की तलाश शुरू की। करीब 11:19 मिनट पर बच्चे को परिजन तक पहुंचाया गया। पूरी कार्रवाई 44 मिनट में अंजाम दी गई।