फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injured bike rider dies, FIR registered

Agra News: घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Feb 2026 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Injured bike rider dies, FIR registered
सड़क हादसे में उपचार के दौरान मृतक गोलू
बाह। चित्राहाट में ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बहनोई ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




चित्राहाट के पुरा वीरवल गांव के आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को रात 8 बजे अछल्दा, औरैया के पुढिया गांव का रहने वाला साला गोलू बाइक से अपने घर के लिए निकला था। चित्राहाट के पास ट्रक ने गोलू को टक्कर मार दी। घायल गोलू को इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी से सैफई पीजीआई भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर इलाज के लिए आगरा ले गए। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। चित्राहाट पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, शुक्रवार रात दो बाइकों की टक्कर में चौरंगाहार के प्रमोद कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक समेत सवार भाग गया। परिजन ने प्रमोद कुमार को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed