फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information given to protect sugarcane crop from diseases

Agra News: गन्ने फसल को रोगों से बचाने की दी जानकारी

Thu, 14 Aug 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Information given to protect sugarcane crop from diseases
फोटो25सोरोंजी क्षेत्र में गंगा की फसल का सर्वे करते जिला गन्ना अ​धिकारी ओम प्रकाश व अन्य ।स्र - फोटो : संवाद
कासगंज। जिला गन्ना अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और मिल के अधिकारियों ने बुधवार को न्यौली चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले गन्ना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव चंदवा, मनकापुर, मुजफ्फरनगर, शहवाजपुर का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने किसानों को फसल को रोग से बचाव की जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी ओउम प्रकाश ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गन्ना की फसल का निरीक्षण किया गया। अभी फसल पूरी तरह सुरक्षित है। फसलों में किसी प्रकार का रोग नहीं लगा है। फसलों में कीट का प्रकोप भी नही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वी पाली ने कहा कि वर्षा ऋतु में लाल सड़न एवं पोक्का पॉइंग की बीमारी लगने की संभावना बनी रहती है। इसलिए सावधानी आवश्यक है। यदि किसी किसान को बीमारी के लक्षण दिखायी देते हैं या कोई कीट लगा है तो तत्काल इसकी सूचना गन्ना विकास विभाग या चीनी मिल के अधिकारियों को दें।अधिकारियों ने गन्ना सट्टा प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया तथा किसानों के साथ साथ बैठकर गन्ना सर्वे/ सट्टा प्रदर्शन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) हितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed