मैनपुरी। भोगांव के नेशनल महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडिट को हथियार संचालन की जानकारी दी गई। कैडिट को सेना के संबंध में युद्ध कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को प्रशिक्षकों ने महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में थ्री यूपी एनसीसी बटालियान के छात्र एवं छात्राओं को युद्ध कौशल की जानकारी दी। प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल एसपी सिंह ने हथियारों को खोलने बंद करने के साथ ही उन्हें फायरिंग करने और शीघ्रता से रायफलों को लोड करने के बारे में बताया। उन्होंने युद्ध के मैदान में प्रिज्नेटिक कंपास के जरिए दिशाओं को जानने की भी जानकारी दी। कैप्टन राम किशोर ने ड्रिल का महत्व बताया।
इस मौके पर कर्नल अनिल कुमार, लेप्टीनेंट कर्नल पीके डल, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. एके पाल, प्राचार्य डॉ. सुधीर यादव, एनसीसी सहायक एसपी सिंह, सूबेदार आरबी थापा, नायब सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार रामचंद्र, चमनलाल, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, पंकज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।