{"_id":"66dafe38bc8072390f0c995f","slug":"influential-people-are-not-allowing-the-road-to-be-built-villagers-are-worried-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-123504-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क नहीं बनने दे रहे रसूखदार, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क नहीं बनने दे रहे रसूखदार, ग्रामीण परेशान
Fri, 06 Sep 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क नहीं बनने दे रहे रसूखदार, ग्रामीण परेशान
मैनपुरी। विकासखंड बरनाहल की ग्राम पंचायत कठौली में मंजूर सड़क को रसूखदार नहीं बनने दे रहे हैं। शुक्रवार को प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा है कि गांव में कच्ची सड़क को पक्का बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कच्ची सड़क होने के कारण बारिश में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंजूर सड़क को गांव का एक रसूखदार नहीं बनने दे रहा है। सत्ता से जुड़े होने के कारण वह अधिकारियों को फोन करके सड़क निर्माण में बाधा पहुंचा रहा है। सड़क कच्ची होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। शिकायत करने पर तहसील और ब्लॉक में सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में सड़क बनवाने की मांग की गई है। शिवमंगल सिंह, सत्यवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, ब्रजेश कुमार, मुन्नालाल, आराम सिंह, ऋषीपाल, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।