फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influential people accused of setting fire to the hut

Agra News: रसूखदारों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Aug 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Influential people accused of setting fire to the hut
रसूखदारों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन

-गांव मधुपुरी में हुई घटना, थाने में दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव मधुपुरी स्थित एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। रसूखदारों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। राजस्व टीम ने भी निरीक्षण कर क्षति के आकलन रिपोर्ट भेजी है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी इंद्रजीत ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की देर रात घर के बाहर रखी झोपड़ी में रसूखदार लोगों ने आग लगा दी। घटना के समय वह घर के बाहर ही लेटा हुआ था। आग में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। आरोपियों ने उसे धमकी भी दी है। आगजनी की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली। बताया कि एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्ष के बीच विवाद को लेकर शिकायत दी गई थी। अब एक पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आकलन की रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed