{"_id":"6a7957610f48c8327e0cbe0d","slug":"inflation-hits-rice-prices-mansoori-rice-rises-by-500-and-basmati-by-300-rupees-per-quintal-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का नया झटका: चीनी के बाद चावल भी हुआ महंगा, छह महीने में इतने बढ़ गए रेट; बासमती ने तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का नया झटका: चीनी के बाद चावल भी हुआ महंगा, छह महीने में इतने बढ़ गए रेट; बासमती ने तोड़ा रिकॉर्ड
Mon, 10 Aug 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:15 AM IST
सार
चीनी के बाद अब चावल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। सोना मंसूरी 4,500 से बढ़कर 5,000 रुपये प्रति क्विंटल और बासमती 9,200 से बढ़कर 9,500 प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
विज्ञापन
चावल
- फोटो : istock
विस्तार
खराब मौसम और युद्ध जैसे हालात के कारण महंगाई अब आम आदमी की थाली तक पहुंच गई है। चीनी के बाद अब चावल की कीमतों में भारी उछाल आया है। बासमती चावल 300 रुपये और मंसूरी चावल 500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है।
पिछले छह महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है, वहीं पिछले एक महीने से मौसम भी खराब चल रहा है, जिसका सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ा है। मोतीगंज व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने बताया कि चावल के थोक मूल्यों में वृद्धि हुई है। धान और चावल के उत्पादन पर मौसम का गहरा असर पड़ा है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने बताया कि यदि वैश्विक तनाव और मौसमी बाधाएं इसी तरह बनी रहीं तो दैनिक उपभोग की अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। महंगाई से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
चावल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

| चावल का नाम | छह महीने पहले का भाव (₹/क्विंटल) | वर्तमान भाव (₹/क्विंटल) |
|---|---|---|
| राइस परमल | 3,200 | 3,400 |
| राइस सेला | 3,300 | 3,500 |
| राइस सोना मंसूरी | 4,500 | 5,000 |
| राइस बासमती | 9,200 | 9,500 |