फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infant dies after doctor administers injection in Agra

आगरा: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 11:18 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 11:18 AM IST
सार

चिकित्सक के इंजेक्शन लगाते ही मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्चे  को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Infant dies after doctor administers injection in Agra
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में अहीर की गढ़ी पुलिया के पास दवा लेने पहुंचे पांच वर्षीय मासूम मानव गिरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा तहसील क्षेत्र के नादोली की शाला निवासी दिनेश गोस्वामी का इकलौता बेटा मानव अपनी मां आशा देवी के साथ शनिवार को क्षेत्र में ही एक कथित चिकित्सक के यहां दवा लेने आया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना इरादतनगर पहुंचकर कथित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed