फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian student attacked in Australia stabbed 11 times operated swelling on the face

Agra: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला, 11 बार चाकू से गोदा था, हुआ ऑपरेशन, चेहरे पर है सूजन

Thu, 27 Oct 2022 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 09:52 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में किरावली के शुभम गर्ग पर हमलावर ने चाकू से 11 प्रहार किए थे। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
Indian student attacked in Australia stabbed 11 times operated swelling on the face
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल किरावली के शुभम गर्ग के पेट और जबड़े का ऑपरेशन हो गया है। परिजन के मुताबिक अभी उसके चेहरे पर सूजन है। हालांकि तबीयत में सुधार हो रहा है। बुधवार को शुभम के परिवारीजनों से मिलकर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने उनका हाल जाना। कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष को इससे अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


 शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि वह अपना व पत्नी का पासपोर्ट एवं वीजा के लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आवेदन कराएंगे। ताकि वे भी ऑस्ट्रेलिया अपने बेटे के पास जा सकें। कहा कि उनकी यही मांग है कि सरकार पासपोर्ट एवं वीजा बनवाकर उन्हें भी सरकारी खर्चे पर बेटे के पास ऑस्ट्रेलिया भेजे ताकि वे शुभम की देखभाल कर सकें।
विज्ञापन


वहीं, रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि शुभम गर्ग के साथ ऑस्ट्रेलिया में जो घटना हुई है वह दुखद है। घायल शुभम के माता कुसुम गर्ग एवं पिता रामनिवास गर्ग जो अपने बेटे के पास जाना चाहते हैं, फिर भी सरकार ने पासपोर्ट एवं वीजा नहीं बनवाया है। कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि शुभम के माता पिता का पासपोर्ट एवं वीजा बनवाकर सरकार अपने खर्च पर ऑस्ट्रेलिया भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को घटना की जानकारी देंगे। यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो चौधरी जयंत गृह मंत्री अमित शाह से भी बात कर हर संभव सहायता तथा मदद कराएंगे। इस मौके पर एदल सिंह इंदौलिया, सिद्धार्थ सिंह चाहर, सुंदर लाल बंसल, भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, हरी मोहन गोयल उर्फ पप्पू सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed