फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian postal department have launched special envelop for rakshabandhan

डाकविभाग का बहनों के लिए तोहफा, इन लिफाफों में जल्दी पहुंचेगी राखी

Tue, 25 Jul 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
indian postal department have launched special envelop for rakshabandhan
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
इस रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को आकर्षक लिफाफे में राखियां भेज सकती हैं। डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष कवर (लिफाफा) जारी किया है। इस कवर को प्रधान डाकघरों की फिलेटली शाखा से प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 10 रुपये की कीमत के आकर्षक रंग बिरंगे राखी लिफाफों की बिक्री सभी डाकघरों में की जा रही है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार के लिए डाक विभाग ने भी खास तैयारियां की हैं। लखनऊ में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खास कवर लांच किया है। 25 रुपये की कीमत वाले इस आकर्षक कवर में बहनें अपने भाई को राखी भेज सकती हैं। ये स्पेशल कवर प्रधान डाकघर की फिलेटली शाखा में उपलब्ध है। 
विज्ञापन


पांच रुपये के टिकट के साथ आने वाले इस कवर के लिए केवल राखी ही रखनी हैं। इसके साथ ही 10 रुपये की कीमत के आकर्षक रंगों में लिफाफे सभी डाकघरों से लिए जा सकते हैं। उपनिदेशक डाक सेवाएं आरबी त्रिपाठी ने बताया कि सभी डाक परिक्षेत्रों में निर्देश जारी किए गए हैं कि राखी वाली डाक को सबसे पहले गंतव्य तक पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी डिलीवरी में किसी भी दशा में विलंब की शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिन डाकघरों से विलंब की शिकायत आई, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राखी वाली डाक समय से पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

अब नहीं लगेगा डाकघर में काउंटर

indian postal department have launched special envelop for rakshabandhan
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
डाक विभाग ने दो साल तक प्रधान डाकघर में काउंटर लगाकर आकर्षक राखियों का विक्रय भी किया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि अगर जल्दबाजी में राखी बाजार से नहीं खरीद पाते हैं तो यहां से राखी खरीदकर पोस्ट कर दीजिए, लेकिन इस दफा काउंटर नहीं लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर लोगों ने राखी खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। इस कारण इस दफा काउंटर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed