फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day: Cultural programs will be held across the district, traffic will be diverted

स्वतंत्रता दिवस: जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, यातायात रहेगा डायवर्ट

Sat, 14 Aug 2021 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Independence Day: Cultural programs will be held across the district, traffic will be diverted
मैनपुरी। जिलेभर में आज स्वतंत्रता दिवस शान से मनाया जाएगा। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शहर में कुछ समय के लिए यातायात भी डायवर्ट रहेगा। इसलिए सुबह घर से निकलते वक्त इसका ख्याल रखें। सुबह आठ बजे सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक तथा वापस स्टेडियम तीन किलोमीटर लंबी स्वच्छता/पर्यावरण दौड़ निकाली जाएगी। इस दौरान फोरलेन आगरा बाईपास पर सुबह के समय करीब एक घंटे के लिए एक साइड यातायात बाधित रहेगा। ट्रैफिक को डायवर्ट करके फोरलेन बाईपास की दूसरी लेन से ही निकाला जाएगा। इसी तरह घंटाघर, कृष्णा टाकीज, संता बसंता चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद तक सुबह साढ़े सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह छह बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर के क्रिश्चियन चौराहा, आगरा गेट पुलिस चौकी के पास ट्रैफिक को रोका जाएगा। इस दौरान आगरा की ओर से आने और जाने वालों को बाईपास का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम
- 6 बजे सुबह स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक दौड़ का आयोजन होगा।
- 7.30 बजे सुबह नगर पालिका परिषद में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- 08 बजे सुबह समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं प्रतिष्ठनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा तथा अन्य सांस्कृति कार्यक्रम होंगे।
- 8.30 बजे सुबह शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व अन्य सांस्कृति कार्यक्रम होंगे।
- 09 बजे सुबह शहीदों के नाम पर जिलेभर में पौधरोपण किया जाएगा।
- 11 बजे जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में फल वितरण व निशुल्क खून की जांच होगी।
- 11.30 बजे जिला कारागार में बंदियों को फल वितरण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- 12 बजे दोपहर मलिन बस्तियों में सफाई, स्वास्थ्य, शिविर का आयोजन होगा।
- 05 बजे शाम को शहीद स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम होगा।
- 05.15 बजे से शहीद पार्क नगर पालिका परिषद में राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर विचार गोष्ठी तथा नगर पालिका हाल में स्थानीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा।
बिजली की झालरों से जगमगाईं सरकारी इमारतें
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिलेभर में सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों की इमारतों को बिजली की झालरों से सजाया गया था। 14 अगस्त की शाम होते ही सभी सरकारी भवन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed