फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   independence day 2020 tight security in agra mathura

स्वतंत्रता दिवस 2020: आगरा-मथुरा में सुरक्षा चाक चौबंद, प्रमुख स्थलों पर कड़ी निगरानी

Sat, 15 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
independence day 2020 tight security in agra mathura
आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर आगरा-मथुरा समेत मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रमुख स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात की गई है। आगरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया। होटलों में रुके लोगों के बारे में भी पड़ताल की गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में चेकिंग की। संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका गया। उनसे जानकारी लेने के बाद ही जाने दिया। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी तलाशी लेता रहा। शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च किया। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, सुबह ठीक 10 बजे एक साथ गाएं जन-गण-मन
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी चेकिंग की गई। सवारियों के सामान को चेक किया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अलग-अलग इलाकों में फोर्स तैनात की गई है।

मथुरा जिले में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। शुक्रवार शाम को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास होटल और गेस्ट हाउसों में पुलिस ने चेकिंग की। चौराहे और जनपद की सीमाओं पर वाहन चेकिंग की गई। एसपी क्राइम राधेश्याम रॉय ने बताया कि पुलिस 15 अगस्त को पूरी तरह से सतर्क रहेगी। 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने श्वान दस्ता के साथ संयुक्त रूप से मथुरा जंक्शन प्लेटफार्म एरिया, बुकिंग पीआरएस हॉल, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया में  सघन तलाशी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु प्रकाश में नहीं आई। 

फिरोजाबाद में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन के साथ मॉल के साथ भीड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। मैनपुरी, एटा और कासगंज में पुलिस अलर्ट है। शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed