फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indefinite protest at Saiya Square, farmers adamant on debt relief demand

Agra News: सैंया चाैराहे पर बेमियादी धरना, ऋण मुक्त की मांग पर अड़े किसान

Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Indefinite protest at Saiya Square, farmers adamant on debt relief demand
सैंया। भूमि विकास बैंक से लिए ऋण को मुक्त करने और कुर्की का आदेश रद्द करने की मांग लेकर सैंया क्षेत्र के किसान रविवार को सड़क पर उतर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों किसानों ने सैंया-खेरागढ़ मार्ग स्थित सैंया चाैराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन और बिचौलियों की मिलीभगत ने उन्हें कर्ज के ऐसे दलदल में धकेल दिया है, जिससे निकलना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन




सैंया क्षेत्र के किसानों ने भूमि विकास बैंक से बिचोलियों के माध्यम से ऋण लिया था। किसानों का आरोप है कि कमीशन काटकर उन्हें ऋण दिया गया। इसके अलावा कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं कि कई किसानों ने ऋण लिया ही नहीं है और उन्हें बैंक की ओर से रिकवरी नोटिस भेज दिए गए हैं। बैंक ने किसानों पर चक्रवती ब्याज लगा दी है। वसूली के नाम पर खताैनी में कुर्की दर्ज करा दी गई है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में किसान भूमि विकास बैंक से आरपार की लड़ने का एलान करते हुए किसानों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सैंया-खेरागढ़ मार्ग स्थित सैंया चाैराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना देने वालों में लाखन सिंह त्यागी, मुकेश डांगुर, पी एस यादव, हेमन्त चाहर, जगदीश लवानिया, सतेंद्र दुबे, प्रकाश दुबे, धर्मवीर शर्मा अजय भारत आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed