फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochment leand

एसडीएम ने रसूखदारों का कब्जा हटवाया

Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
incrochment leand
बेवर के नवीगंज में विवादित जमीन पर राजस्व टीम के साथ जांच करते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
बेवर। थाना बेवर के नवीगंज में निजी भूखंड पर रसूखदारों द्वारा किए कब्जे को एसडीएम ने शनिवार को हटवा दिया। कब्जा हटवाने के बाद एसडीएम ने भूखंड मालिकों को मौके पर ही कब्जा दिलाया। कब्जेदारों को हिदायत दी कि अगर दोबारा कब्जा किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नवीगंज के गांव जनौरा निवासी चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम भोगांव से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि नवीगंज तिलियानी रोड पर उनके भूखंड पर दौदापुर निवासी अजय प्रताप सिंह कब्जा कर रहे हैं। भूखंड के पास ही अजय का कोल्ड स्टोर होने के कारण वह इसे हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

जनौरा के ही परीक्षत पाल ने शिकायत में कहा, उन्होंने 2014-15 में जमीन बैनामा कराया था। जून 2020 में अजय प्रताप ने दूसरी जगह का बैनामा कराया, लेकिन उनके भूखंड पर कब्जा कर रहे हैं। शनिवार को एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार राजस्व कर्मचारियों केे साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व टीम से पहले भूखंड की पैमाइश कराई। पीड़ितों के भूखंडों से अजय का कब्जा हटवाकर पीड़ितों को दिलाया। एसडीएम ने अजय को हिदायत दी अगर दोबारा कब्जा किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed