{"_id":"5f979f4a8ebc3e74f6225596","slug":"incorrectly-temperature-written-on-sticker-of-blood-bag-by-blood-bank-staff-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: ब्लड बैग पर लगे स्टीकर में गलत दर्ज कर दिया तापमान, अस्पताल प्रशासन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: ब्लड बैग पर लगे स्टीकर में गलत दर्ज कर दिया तापमान, अस्पताल प्रशासन को नोटिस
Tue, 27 Oct 2020 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
मैनपरी के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ब्लड बैग पर भंडारण का तापमान ही गलत दर्ज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक की जांच में मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सुधार के लिए नोटिस भेजा गया है। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आगरा डॉ. अखिलेश कुमार जैन को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही ब्लड बैग स्टोरेज के तापमान को लेकर सामने आई थी।
विज्ञापन
बैग पर लगाए जाने वाले स्टीकर में ब्लड स्टोरेज का तापमान चार से छह डिग्री दर्ज किया गया है। नियमानुसार ये तापमान दो डिग्री से चार डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस तापमान पर ही रक्त का भंडारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ये हो सकता है नुकसान
किसी तीमार को रक्त दिया जाता है तो उसे नियत तापमान पर ही रक्त मरीज तक पहुंचाने के लिए कहा जाता है। जब ब्लड बैग पर ही तापमान गलत लिखा है तो इसके चलते रक्त खराब हो सकता है। खराब रक्त चढ़ने से मरीज की हालत भी बिगड़ सकती है।
ये भी मिली थीं कमियां
निरीक्षण के दौरान ब्लड में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था नहीं थी। इसके साथ ही ब्लड बैग देने के लिए थर्मोकॉल के बॉक्स भी उपलब्ध नहीं थे। सभी आधी अधूरी व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए भी लिखा गया है।
औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि ब्लड बैग पर स्टोरेज का तापमान गलत दर्ज था। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजा गया है। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आगरा को भी मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।