फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incomplete drain near airport waterlogging becomes problem

Agra: 49 करोड़ खर्च करने के बाद भी नाले का ऐसा हाल...सिल्ट से चोक, एयरपोर्ट के गेट तक जलभराव

Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
सार

खेरिया और दरगाह कमाल खां रोड से धनौली तक जल निगम ने जब से नाला बनवाया, तब से समस्या और बढ़ गई। भारी स्लैब से पाटने के साथ जगह-जगह अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की निकासी ही नहीं है।

विज्ञापन
incomplete drain near airport waterlogging becomes problem
चोक पड़ा नाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में धनौली में निर्माणाधीन एयरपोर्ट वाली रोड पर 49 करोड़ रुपये नाला बनाने पर खर्च किए गए, लेकिन यह नाला अधूरा होने के साथ सिल्ट से चोक है। इस वजह से खेरिया मोड़, नरीपुरा, धनौली तक की मुख्य सड़क के साथ गलियां और मोहल्ले जलभराव के शिकार हैं। सिविल सोसायटी ने मुख्य विकास अधिकारी से निरीक्षण कर अधूरे नाले से हो रहे जलभराव के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का निर्माण धनौली गांव में मुख्य सड़क के किनारे की जमीन पर चल रहा है। प्री-मानसून और मानसून की बारिश में एयरपोर्ट के गेट तक जलभराव हो रहा है। यहां बारिश का पानी निकालने के लिए जो नाला बनाया गया, वह अधूरा है। सिविल सोसायटी के सचिव अनिल शर्मा के मुताबिक धनौली, मलपुरा तक के पानी की निकासी कहां जाए, इसकी जानकारी ही नहीं की गई। 
विज्ञापन


खेरिया और दरगाह कमाल खां रोड से धनौली तक जल निगम ने जब से नाला बनवाया, तब से समस्या और बढ़ गई। जल निगम ने इन्हें भारी स्लैब से पाटने के साथ जगह-जगह अधूरा छोड़ दिया, जिससे पानी की निकासी ही नहीं है। यह स्टोरेज टैंक की तरह से बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसटीपी बनाकर समस्या करें दूर
सिविल सोसायटी अध्यक्ष शिरोमणि सिंह के मुताबिक सभी नाले नालियों का डिस्चार्ज एक तालाब बनाकर एकत्र किया जाए और इस पर एसटीपी बनाकर ट्रीटेड पानी पंप के जरिए निस्तारित किया जाए। एसटीपी से ट्रीटमेंट के बाद नाले का पानी मलपुरा पुल के पास नहर में डिस्चार्ज किया जा सकता है, जिससे खेती के लिए इसे उपयोग किया जा सके। सोसायटी के राजीव सक्सेना ने सीडीओ से मांग की है कि वह निरीक्षण कर समस्या समझें और निराकरण कराएं। शासन के साथ जनप्रतिनिधि इसी मानसून सत्र में धन की मांग रखवाएं।

बार-बार बदलती रही नाले की निर्माण लागत
साल 2014 से धनौली रोड नाले का निर्माण शुरू किया गया, तब इसकी लागत 30 करोड़ रुपये थी। साल 2017 में सीएंडडीएस ने 43.06 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव बनाया। 2018 में फिर प्रस्ताव बदला और जीएसटी व अन्य देय लगाकर तीसरी बार में लागत 49.58 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल 2018 में शासन से 20 करोड़ रुपये जारी हो गए। योजना में 6349 मीटर ट्रंक आरसीसी एवं 6563 मीटर ब्रांच आरसीसी प्रस्तावित थी। वर्ष 2020 में लागत बढ़कर 49.84 करोड़ रुपये कर दी गई। अब 110 करोड़ रुपये से फिर से नया प्रस्ताव बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed