फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Raid On Shoe Exporters Agra Third Day

आगरा: जूता कारोबारियों पर आयकर का छापा, तीसरे दिन भी जारी है कार्रवाई, किराये और संपत्ति में मिला निवेश

Thu, 06 Jan 2022 11:49 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jan 2022 11:49 AM IST
सार

मनु अलघ के घर की आलमारी और लॉकर के ताले खोलने के लिए चाबी वाला बुलाया,  शहर की संपत्तियों में निवेश के दस्तावेज बड़ी संख्या में मिले, आज शाम तक पूरी हो सकी है कार्रवाई

विज्ञापन
Income Tax Raid On Shoe Exporters Agra Third Day
आगरा में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

आगरा में चार जूता कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। मंगलवार को तीन शहरों में 15 ठिकानों पर मारे गए थे। बुधवार शाम तक तीन परिसरों में कार्रवाई पूरी कर दी गई, जबकि 12 में आयकर अधिकारी अभी भी छानबीन में जुटे हुए हैं। गुरुवार शाम तक आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी होने के आसार हैं। इस कार्रवाई में चारों व्यापारियों के यहां से संपत्ति में निवेश के कागजात बड़ी संख्या में मिले हैं। 
विज्ञापन

चार जूता कारोबारियों मनु अलघ, मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, राजेश सहगल के घर, दफ्तर, फैक्टरी और अन्य परिसरों में 48 घंटे बाद भी आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की कार्रवाई जारी है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक चारों कारोबारियों की कंपनियों के रिकॉर्ड को विभिन्न विभागों से क्रॉस चेक भी किया गया। वहीं विभाग की सेंट्रलाइज्ड इंफॉर्मेशन ब्रांच से मिली निवेश की जानकारियों से संबंधित कागजात की खोज की गई। हरसिमरन सिंह उर्फ मनु अलघ के गैलाना रोड एवं लाजपत कुंज, मानसी चंद्रा के विजय नगर कॉलोनी एवं लाजपत कुंज, विजय आहूजा के भरतपुर हाउस एवं शास्त्रीपुरम और राजेश सहगल के विभव नगर स्थित ठिकानों के अलावा दिल्ली एनसीआर के पांच ठिकानों पर छापा जारी रहा। अपर निदेशक आयकर जांच नीलम अग्रवाल के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक निदेशक जांच आशिमा महाजन कर रही हैं।
विज्ञापन

किराये और संपत्ति में निवेश मिला
आयकर विभाग ने नोवा शूज, तारा इनोवेशंस, आहूजा इंटरनेशनल, ओम एक्सपोर्ट पर छापे में कई कागजात जब्त किए है, जिनसे किराये की रकम मिलने और संपत्ति की खरीद के कागजात मिले हैं। फतेहाबाद रोड, इनर रिंग रोड, आगरा मथुरा रोड और जयपुर रोड पर कई संपत्तियां हाल में ही खरीदने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा मनु अलघ के पास संपत्तियों से किराया मिलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में आयकर की छापामारी: दूसरे दिन भी जारी है टीमों की छानबीन, तीन जगह बंद, 12 परिसरों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed