फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Raid In Agra Second Day

आगरा में आयकर की छापामारी: दूसरे दिन भी जारी है टीमों की छानबीन, तीन जगह बंद, 12 परिसरों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

Wed, 05 Jan 2022 12:48 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 PM IST
सार

आयकर विभाग ने दो साल के बाद कार्रवाई की है। कोरोना काल में किसी कंपनी पर सर्वे भी नहीं किया गया लेकिन पश्चिमी यूपी उत्तराखंड के चीफ कमिश्नर ने जो आंकड़े पेश किए उसके बाद ही स्थानीय कार्यालय ने तैयारी कर ली। इस वित्तीय वर्ष में आगरा क्षेत्र का लक्ष्य 1350 करोड़ रुपये था जो अब तक केवल 680 करोड़ रुपये मिला है। एडवांस टैक्स के आंकड़े भी आयकर विभाग को बेहतर नहीं मिले। 

विज्ञापन
Income Tax Raid In Agra Second Day
कारोबारी मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, मनु अलघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चार जूता कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को तीन शहरों में 15 ठिकानों पर मारे गए थे। बुधवार शाम तक तीन परिसरों में कार्रवाई पूरी कर दी गई, जबकि 12 में आयकर अधिकारी अभी भी छानबीन में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक आयकर कार्रवाई पूरी होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

इस कार्रवाई में चारों व्यापारियों के यहां से संपत्ति में निवेश के कागजात बड़ी संख्या में मिले हैं। बुधवार शाम को चारों कारोबारियों से आयकर विभाग ने उनके बयान दर्ज किए और घर के लॉकर और आलमारी की छानबीन की। जूता कारोबारी मनु अलघ के घर पर आलमारी और लॉकर खोलने के लिए एक चाबी वाले को बुलाया गया।
विज्ञापन

चार जूता कारोबारियों मनु अलघ, मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, राजेश सहगल के घर, ऑफिस, फैक्टरी एवं अन्य परिसरों में 42 घंटे बाद भी आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार सुबह आठ बजे छापे मारे गए थे। पूरी रात आयकर की टीम सभी 15 ठिकानों पर जांच में जुटी रही। इसमें से तीन में बुधवार शाम को छानबीन पूरी हो गई, जबकि 12 में जारी है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक चारों कारोबारियों की कंपनियों के रिकॉर्ड को विभिन्न विभागों से क्रॉस  चेक भी किया गया। वहीं विभाग की सेंट्रलाइज्ड इंफॉर्मेशन ब्रांच से मिली निवेश की जानकारियों से संबंधित कागजात की खोज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिमरन सिंह उर्फ मनु अलघ के गैलाना रोड एवं लाजपत कुंज, मानसी चंद्रा के विजय नगर कॉलोनी एवं लाजपत कुंज, विजय आहूजा के भरतपुर हाउस एवं शास्त्रीपुरम और राजेश सहगल के विभव नगर स्थित ठिकानों के अलावा दिल्ली एनसीआर के पांच ठिकानों पर छापा जारी रहा। अपर निदेशक आयकर जांच नीलम अग्रवाल के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक निदेशक जांच आशिमा महाजन कर रही हैं।
मनु के घर एक घंटे रहा चाबी वाला
कारोबारी मनु अलघ के घर पर चाबी न होने पर आयकर विभाग की टीम ने ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया। वह एक घंटे तक रहा। कुछ तालों की चाबी थी और बाकी उसकी मदद से खोले गए। आयकर विभाग की टीम ने चाबी वाले को मीडिया और अन्य लोगों से दूर रखा, उसे अपनी गाड़ी में ही वापस ले गए।

किराये और संपत्ति में निवेश मिला
आयकर विभाग ने नोवा शूज, तारा इनोवेशंस, आहूजा इंटरनेशनल, ओम एक्सपोर्ट पर छापे में कई कागजात जब्त किए है, जिनसे किराये की रकम मिलने और संपत्ति की खरीद के कागजात मिले हैं। फतेहाबाद रोड, इनर रिंग रोड, आगरा मथुरा रोड और जयपुर रोड पर कई संपत्तियां हाल में ही खरीदने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा मनु अलघ के पास संपत्तियों से किराया मिलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed