फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax department raids on samriddhi Jewelers and City Hospital in Mathura

यूपी: समृद्धि ज्वैलर्स और सिटी हॉस्पिटल पर आयकर की टीम का छापा, देर रात तक चलती रही कार्रवाई

Wed, 13 Feb 2019 10:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department raids on samriddhi Jewelers and City Hospital in Mathura
समृद्धि ज्वैलर्स और सिटी हॉस्पिटल पर छापा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को समृद्धि ज्वैलर्स के दो प्रतिष्ठानों पर रिकार्ड खंगाले। कंप्यूटर और लैपटॉप में दर्ज डाटा भी लिया गया है। शाम से शुरू हुआ आपरेशन सर्च (सर्वे) रात तक चलता रहा। 
विज्ञापन


वहीं सिटी हॉस्पिटल पर भी आयकर अधिकारियों की टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। सभी जगह भारी पुलिस फोर्स के बीच हुए सर्वे से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। कई जगह दुकानें बंद हो गईं थीं। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हासिल किए हैं।   
विज्ञापन


शाम को करीब चार बजे आयकर विभाग की अपर आयुक्त वेनू सिन्हा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम महानगर के कृष्णा नगर स्थित सुरेश चंद सराफ समृद्धि ज्वैलर्स तथा चौक बाजार स्थित समृद्धि ऑर्नामेंट पर एक साथ पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी था। किसी को न बाहर आने दिया गया न भीतर जाने दिया गया। अफसरों ने बताया कि सारा रिकार्ड चेक किया गया है। अफसरों ने खरीद फरोख्त संबंधी सभी कागजात अपने कब्जे में ले लिए। ज्वैलर्स के यहां हुई सर्वे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 

चौक बाजार में ज्वैलरी के कई बड़े प्रतिष्ठान बंद हो गए थे। ब्रजवासी कांप्लैक्स बंद हो गया था। वहीं आयकर अफसरों की टीम मोती मंजिल स्थित डॉ. पंकज गुप्ता के सिटी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक पर भी पहुंची थी। 

यहां भी सर्वे किया गया। वहीं हाईवे स्थित सिटी हॉस्पिटल पर भी टीम पहुंची थी। शाम को हुई सर्वे की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। सर्वे की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में संयुक्त आयकर आयुक्त महेश शर्मा, उपायुक्त कविता मीना, आयकर अधिकारी रंजना अगवाल, सुशील श्रीवास्तव राजीव शर्मा, विब्रो सत्यार्थी, आयकर निरीक्षक अजय चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed