फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Department raided on former minister Shiv Kumar Rathore house and office

आगरा में सपा नेता की कंपनियों पर 4 राज्यों में 28 जगह पड़े आयकर के छापे

Wed, 06 Feb 2019 12:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Feb 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raided on former minister Shiv Kumar Rathore house and office
पूर्व मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता और लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के सलोनी ग्रुप की कंपनियों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापे मारे। दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, जोधपुर, कोटा समेत 28 जगहों पर आयकर विभाग के 200 से ज्यादा अफसरों ने एक साथ कार्रवाई की। शिव कुमार राठौर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेहद करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन


सलोनी ग्रुप के साथ कारोबारी संबंध रखने वाले पीएल शर्मा के बुलंद हाउसिंग और संतोष शर्मा के आरपी इन्फ्रा के प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे गए हैं।


बेहिसाब निवेश, फर्जी कंपनियों के जरिए संपत्ति की खरीद और शेयर ट्रांसफर जैसे आधार पर आयकर विभाग ने शिव कुमार राठौर के खाद्य तेल ग्रुप ‘सलोनी’ पर सुबह 8.45 बजे एक साथ 28 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इनमें राजस्थान के तीन शहरों अलवर, कोटा, जोधपुर, दिल्ली में दो, कोलकाता में एक, लखनऊ में एक और मथुरा में दो परिसर तथा आगरा के 19 परिसर शामिल हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग के प्रधान आयकर निदेशक जांच अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 200 आयकर अधिकारियों की टीम देर रात तक छापों को अंजाम दे रही है। 28 परिसरों में से 16 स्थानों पर सर्च और 12 स्थानों पर सर्वे किया गया है।

खाद्य तेल के साथ शिव कुमार राठौर ने आगरा इन्फ्रालैंड डेवलपर्स नाम से कंपनी बनाकर बुलंद हाउसिंग के पीएल शर्मा और आरवी इन्फ्रा के संतोष शर्मा के साथ रियल एस्टेट में पार्टनरशिप की है। सपा सरकार के दौरान हुए इनर रिंग रोड निर्माण से संतोष शर्मा जुड़े हैं, वहीं पीएल शर्मा होटल, कामर्शियल बिल्डिंग, रियल इस्टेट के काम से जुड़े हुए  हैं।हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed