फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the glory of river Ishan, make a lamp together tomorrow evening

ईशन नदी की शान में कल शाम मिलकर करें दीपदान

Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the glory of river Ishan, make a lamp together tomorrow evening
मैनपुरी। जिले की ऐतिहासिक ईशन नदी की शान में स्वतंत्रता दिवस की शाम को हम सभी मिलकर दीपदान करें। जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और ईशन नदी से लोगों को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी की ओर से पहल की गई है। इसके तहत ईशन नदी के घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

ईशन नदी की साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब उन्होंने जनपदवासियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशन नदी किनारे दीपोत्सव मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच ईशन नदी किनारे अलग-अलग जगहों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जलसंरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही ईशन नदी से लोगों को जोड़ना है।
विज्ञापन

देवी रोड पुल और नुमाइश के पास दीपोत्सव की जिम्मेदारी अपर मुख्य अधिकारी को सौंपी गई है। भोगांव रोड पर ईशन नदी पुल के पास माल संचालक ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली है। इसी तरह जेल वाले पुल के पास कार्यक्रम की जिम्मेदारी बेवर नगर पंचायत के चेयरमैन ने ली है। इसी तरह परौंख और शिवसिंहपुर, मधन के पास डीपीआरओ कार्यक्रम कराएंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। खुद जिलाधिकारी नुमाइश के पास, देवी रोड पुल, भोगांव रोड पुल और जेल पुल के पास आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेच्छा से हो सकते हैं कार्यक्रम में शामिल
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन का है। इसलिए आमजन, सामाजिक संगठन, एनजीओ स्वेच्छा से इसमें शामिल होकर अपनी श्रद्धानुसार एक, 11, 21 आदि दीप दान कर सकते है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस उत्सव को पूरे जिले में मना सकते हैं। वह तालाब, अवा गंगा सहित जिले की अन्य नदियों के आसपास दीपोत्सव मना सकते हैं।

सीयूजी नंबर पर भेजें सेल्फी
- जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आमजन इस दीपोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। आमजन खुद नदी, तालाब किनारे दीपोत्सव मनाएं और उनके सीयूजी नंबर 9454417511 पर इसकी सेल्फी भेजें। डीएम ने कहा कि दस बेहतर सेल्फी भेजने वालों को वह अपने आवास पर आमंत्रित करके सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed