फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the case of the death of a female constable in Aligarh, the father said will file a complaint of murder

Agra News: अलीगढ़ में महिला सिपाही की माैत का मामला, पिता बोले- देंगे हत्या की तहरीर

Mon, 01 Dec 2025 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a female constable in Aligarh, the father said will file a complaint of murder
रो-रोकर बदहाल परिजन, हेमलता की संदिग्ध मौत से शोक में डूबा परिवार
आगरा। मेरी बेटी हेमलता ने आत्महत्या नहीं की है। रस्सी से गला घोंटने के बाद उसे फंदे से लटकाकर मारा गया है। पुलिस ने घटना के बाद खींची गई जो फोटो दिखाई है, उससे इस बात की पुष्टि हो रही है। यह कहना है अलीगढ़ में फंदे पर लटकी मिली महिला सिपाही हेमलता के पिता कर्मवीर सिंह का। वह बेटी की माैत से सदमे में हैं।
विज्ञापन

कागाराैल के गांव बैमन निवासी किसान कर्मवीर सिंह की चार संतानों में सबसे छोटी बेटी हेमलता (28) यूपी पुलिस में 2015 बैच की सिपाही थीं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वर्ष 2016 से वह अलीगढ़ में कार्यरत थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर थी। वह जीटी रोड पर बन्ना देवी थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में रहती थीं। उनके साथ ही मकान में महिला निरीक्षक भी रह रही हैं।
विज्ञापन

हेमलता का कमरा पहली मंजिल पर था। शनिवार को वो चचेरी बहन की शादी में छुट्टी लेकर शामिल होने के लिए अपने गांव आने वाली थीं।
उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे पिता कर्मवीर सिंह से फोन पर बात की। बाद में उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर आत्महत्या के बारे में लिखा देखकर पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर सिपाही छत पर चढ़े। भूतल पर पहुंचे तो लोहे के जाल पर रस्सी से बने फंदे पर हेमलता लटकी हुई थीं। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब 3 बजे हेमलता का शव गांव लाया गया। इसके बाद सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने मुखाग्नि दी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह काफी होनहार थी। जिस बेटी ने कभी हार नहीं मानी, वह अपनी जिंदगी कैसे खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अलीगढ़ जाकर बेटी की हत्या के मामले में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed