फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws accused of murder over dowry demand

दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of murder over dowry demand
फिरोजाबाद। संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली मोहल्ला अजमेरी गेट निवासी मुस्कान की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरक अहमदपुर कॉलोनी, विकास एंक्लेव निवासी फकरुद्दीन ने अपनी मुस्कान (22) का विवाह ढाई साल पूर्व रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजमेरी गेट निवासी इमरान के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही इमरान ने दहेज में बाइक और नकदी की मांग शुरू कर दी। दस दिन पूर्व वह नोएडा आया था और धमकी देकर गया था कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मातम मनाने के लिए तैयार रहना। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर इमरान ने अपने दो भाई पिता और बहन के साथ बेटी की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। फकरुद्दीन की तहरीर पर पति इमरान, दो जेठ इम्तियाज व एक अन्य ससुर इफ्तियार और ननद रुखसार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed