फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA doctors will keep an eye on dagger ambulance and jholachchap

Agra: डग्गेमार एंबुलेंस और झोलाछापों पर रहेगी 1600 डॉक्टर की नजर, शुरू हुआ बड़ा अभियान

Tue, 04 Oct 2022 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 02:47 PM IST
सार

आईएमए ने  डग्गेमार एंबुलेंस और झोलाछापों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। चिकित्सकों से उनके क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद इन पर कार्रवाई करने के लिए डीएम, सीएमओ और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
 

विज्ञापन
IMA doctors will keep an eye on dagger ambulance and jholachchap
आईएमए - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आगरा में झोलाछाप की दुकान पर मरीजों की मौत को देखते हुए अब आईएमए ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झोलाछाप की दुकानों और डग्गेमार एंबुलेंस को चिह्नित करने के लिए 1600 विशेषज्ञ चिकित्सक लगाए हैं। ये अपने क्षेत्र में अवैध अस्पताल, झोलाछाप की दुकान और डग्गेमार एंबुलेंस की सूची बनाएंगे, जिसे प्रशासन और शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

डग्गेमार एंबुलेंस और दलाल भी शामिल

आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि झोलाछाप के इलाज से मरीजों की मौत हो रही है। इस रैकेट में डग्गेमार एंबुलेंस और दलाल भी शामिल हैं। इनके रैकेट को बंद कराने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हुआ है। ऐसे में आईएमए के 1600 सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में झोलाछाप की दुकान, अवैध अस्पताल और अस्पतालों के पास खड़े होने वाली डग्गेमार और खटारा एंबुलेंस को चिह्नित करना है। चिकित्सक इनका मोबाइल से फोटो खींचेंगे और इस बारे में रिपोर्ट करेंगे। इनकी सूची बनाकर डीएम, सीएमओ और शासन को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: भाई ने तीन साथियों के साथ मिलकर उजाड़ा था बहन का सुहाग, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध अस्पताल में सेवाएं देने वाले डॉक्टर की सदस्यता होगी निरस्त

आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि अवैध अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं देने वाले चिकित्सक की आईएमए सदस्यता निरस्त की जाएगी। अभी जानकारी मिली है कि कुछ चिकित्सक ऐसे कार्यों में लिप्त हैं। आईएमए की विशेष समिति में नाम रखे जाएंगे। समिति जो निर्णय लेगी, उसे अमल में लाया जाएगा। 


ये भी पढ़ें - Agra: MBBS की कॉपी बदलने का खेल करने वालों की सूची हो रही तैयार, एसटीएफ जल्द करेगी बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed