{"_id":"5f1523ce7584e50c95740dcc","slug":"ima-and-state-ministers-meeting-for-non-covid-patients-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं लौटेगा एक भी मरीज, मंत्रियों और आईएमए चिकित्सकों की बैठक में निकला 'हल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं लौटेगा एक भी मरीज, मंत्रियों और आईएमए चिकित्सकों की बैठक में निकला 'हल'
Mon, 20 Jul 2020 10:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:26 AM IST
सार
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान और डॉ. जीएस धर्मेश ने आईएमए के पदाधिकारियों से वार्ता की
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह और डॉ. जीएस धर्मेश ने रविवार को सर्किट हाउस में शाम पांच बजे आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि गैर कोरोना मरीजों को भर्ती किए जाने में देरी नहीं की जानी चाहिए। एक भी मरीज को लौटाया न जाए। आईएमए पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी को उपचार दिया जाएगा।
दोनों मंत्रियों ने नॉन कोविड मरीजों को जल्द उपचार उपलब्ध कराने व कोविड मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पताल तय करने के संबंध में आईएमए, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के साथ बैठक की। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा आईएमए के सहयोग कोरोना से लड़ाई में बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के ऐसे दर्शन, जानिये पांच हजार साल पुराने मंदिर की विशेषता
विज्ञापन
मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कोरोना काल से पहले अस्पताल मरीजों से भरे रहते थे। आज कोई अस्पताल मरीज भर्ती नहीं करना चाहता। ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर आईएमए सचिव संजय चतुर्वेदी ने जवाब दिया कि प्रिवेंशन कंट्रोल की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही मरीजों को भर्ती किया जाता है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा सभी मरीजों को आईएमए उपचार उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग करेगा।

Trending Videos
कोविड सेंटर्स के लिए चिकित्सक देगा आईएमए
आईएमए सचिव संजय चतुर्वेदी ने बताया कोविड मरीजों के लिए लेवल वन, टू व थ्री के प्राइवेट अस्पताल चिह्नित किए जा रहे हैं। इनमें आईएमए के सहयोग से चार-चार एनेस्थेटिस्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। आईसीयू चिकित्सक ने सहमति जताई है।
बैठक में ये रहे मौजूद
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान डीएम प्रभु नारायण सिंह, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी, पूर्व सचिव डॉ. ओपी यादव, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, डॉ. रनवीर त्यागी, डॉ. नवीन भंडारी, डॉ. डीवी शर्मा आदि मौजूद रहे।