फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal mining seizes five tractor trolleys filled with sand

अवैध खनन कर बालू से भरी पांच ट्रैक्टर ट्राली टीम ने पकड़ी

Sun, 30 Oct 2022 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining seizes five tractor trolleys filled with sand
कासगंज। बालू का अवैध खनन जिले में लगातार जारी है। चोरी छिपे रात के समय खनन किया जाता है। खनन विभाग की कार्रवाई भी अवैध खनन रोकने पर बेअसर साबित हो रही है। पटियाली, सिकंदरपुर वैश्य इलाके में गंगा की खादर में अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में बालू ले जाते समय खनन अधिकारी ने कार्रवाई की और ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी गई।
विज्ञापन

पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में लगातार अवैध खनन जारी है। रात्रि के समय या सुबह भोर में तमाम ट्रैक्टर ट्रॉलियां अवैध खनन करके बालू ले जाती हैं। शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारी सुरेश लकड़ा ने भोर के समय सिकंदरपुर वैश्य इलाके में कार्रवाई की। पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी गईं। जो अवैध खनन करके बालू ले जा रहीं थीं। खनन अधिकारी ने सभी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सभी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी गई हैं और अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed