फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Hoardings In Agra Vip Areas Fall Down Risk For People

आगरा: बल्ली पर खड़े थे अवैध होर्डिंग, तेज हवा चली तो गिर पड़े, कार्रवाई पर अधिकारी 'मौन'

Fri, 17 Sep 2021 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Sep 2021 11:02 AM IST
सार

भगवान टाकीज चौराहे के पास बल्लियों पर लगा ऐसा ही एक होर्डिंग जब दीवार पर गिरा तो उसके नीचे चार लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बचे। दीवार पर गिरने से नीचे सो रहे लोगों को चोटें नहीं आईं।

विज्ञापन
Illegal Hoardings In Agra Vip Areas Fall Down Risk For People
आगरा: तेज हवा के बाद गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध तरीके से बल्लियों पर लगे होर्डिंग हादसों को न्योता दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जरा तेज हवा क्या चली 50 से ज्यादा होर्डिंग गिर गए या खतरनाक ढंग से टेढ़े हो गए हैं, जो कभी भी नीचे गिर सकते हैं। भगवान टाकीज चौराहे के पास बल्लियों पर लगा ऐसा ही एक होर्डिंग जब दीवार पर गिरा तो उसके नीचे चार लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बचे। दीवार पर गिरने से नीचे सो रहे लोगों को चोटें नहीं आईं। मानसून में लगातार हादसों के बाद भी जानलेवा बने ऐसे अवैध होर्डिंगों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई शुरू नहीं कर सका है।

विज्ञापन


होते रहते हैं हादसे
दो साल पहले कलक्ट्रेट पर कुंद-कुंद धर्मशाला के ऊपर लगे रूफटॉप होर्डिंग के कुछ हिस्से दो साल पहले गिर गए थे, जिनकी चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए थे। इसी तरह हरीपर्वत पर पॉपुलर साइकिल के ऊपर लगे रूफटॉप होर्डिंग की पॉली विनाइल शीट नीचे गिरने से ई-रिक्शा और स्कूटी सवार पांच लोग आपस में टकरा जाने से घायल हो चुके हैं। टेढ़ी बगिया और राजपुर चुंगी पर बल्लियों पर लगे होर्डिंग गिरने से अप्रैल 2021 में तीन बाइक सवारों को चोट आई थी। 

विज्ञापन

सत्ता के दबाव में अफसर
हमारे कार्यक्रम होते हैं तो नगर निगम होर्डिंग उतरवा लेता है, पर भाजपा के नेताओं के होर्डिंग लगे हुए हैं। नगर निगम अधिकारी सत्ता के दबाव में हैं। पूरा शहर बदसूरत कर दिया है। हम मेयर और नगर आयुक्त से इस पर सवाल पूछेंगे। - धर्मवीर सिंह, पार्षद

होर्डिंग गिरने से शटर टेड़ा हुआ
मेरी दुकान के आगे अवैध होर्डिंग लगा दिया, जिसके गिरने से शटर टेढ़ा हो गया। बड़ी मुश्किल से मरम्मत करा पाया। अवैध होर्डिंग लगाए ही क्यों जा रहे हैं। हमारी दुकानों के साइनेज तक उतार लिए जाते हैं। - प्रवीन दीक्षित, राजपुर चुंगी

सदन में उठाऊंगा सवाल
विज्ञापन विभाग के अधिकारी अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर निगम सदन में होर्डिंग से कम हो रही कमाई पर मैं सवाल उठाऊंगा। इतने बड़े शहर में 10 करोड़ के लक्ष्य पर 20 फीसदी भी कमाई नहीं हो रही है।  - शिरोमणि सिंह, पार्षद

चलेगा अभियान
एमजी रोड को हमने नो होर्डिंग जोन बनाया है, लेकिन कई अवैध होर्डिंग लगे हैं। अमर उजाला की खबर के बाद मैने अधिकारियों से केवल एमजी रोड नहीं, बल्कि सभी प्रमुख चौराहों, सड़कों से अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दिए हैं। इसका रूट भी तैयार किया जा रहा है। जब तक अवैध होर्डिंग नहीं हट जाते, तब तक अभियान चलता रहेगा। - नवीन जैन, मेयर

आगरा: सत्ताधारियों के अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी 'शहर की सूरत', लाइफ लाइन पर बल्लियों पर लगे बधाई संदेश के बोर्ड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed