आगरा नगर निगम ने एमजी रोड को नो होर्डिंग जोन घोषित किया है, लेकिन इसके फुटपाथ को उखाड़कर बल्लियों पर सत्ताधारियों ने 200 से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगा दिए गए हैं जो शहर की सूरत को बिगाड़ रहे हैं। नो होर्डिंग जोन एमजी रोड पर और इसके भगवान टॉकीज से लेकर प्रतापपुरा चौराहा तक सत्ताधारी भाजपा नेताओं के होर्डिंग से सड़क पटी पड़ी है। सड़क के डिवाइडर पर खतरनाक ढंग से स्टेंडी और स्ट्रीट लाइट के पोल पर बधाई संदेश वाले छोटे बोर्ड लगाए गए हैं। महात्मा गांधी (एमजी) रोड पर वाहन चालकों के सामने यह अवैध होर्डिंग बड़ा खतरा हैं। सत्ताधारी भाजपा द्वारा प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों के बधाई संदेश वाले ऐसे होर्डिंग सबसे ज्यादा एमजी रोड और सिकंदरा बोदला रोड पर हैं।
{"_id":"6142d53b8ebc3e883a4c3282","slug":"bjp-leaders-illegal-hoardings-restricted-areas-mg-road-to-pratap-pura-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सत्ताधारियों के अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी 'शहर की सूरत', लाइफ लाइन पर बल्लियों पर लगे बधाई संदेश के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सत्ताधारियों के अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी 'शहर की सूरत', लाइफ लाइन पर बल्लियों पर लगे बधाई संदेश के बोर्ड
Thu, 16 Sep 2021 11:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
आगरा: प्रतिबंधित जगह पर लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित क्षेत्र में सत्ताधारियों ने लगाए अवैध होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
केवल एमजी रोड ही नहीं, बल्कि यमुना किनारा रोड, कलक्ट्रेट से शाहगंज, बोदला होते हुए सिकंदरा रोड, एमजी-2 रोड, कमला नगर, बल्केश्वर रोड, मदिया कटरा, लोहामंडी, बोदला रोड, फतेहाबाद रोड, वीआईपी रोड पर अवैध होर्डिंग लगे हैं। बुधवार को तेज हवा में सिकंदरा बोदला रोड और आवास विकास कॉलोनी में लगे 12 अवैध होर्डिंग गिर गए। शुक्र है कि कोई घायल नहीं हुआ।
आगरा: सड़कों पर लगे होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे लगे
भाजपा नेताओं के होर्डिंग पूरे शहर में लगे हैं, पर किसी को उतारा नहीं। किसी ने भी टैक्स जमा नहीं किया। एमजी रोड प्रतिबंधित जोन है, फिर ये कैसे लग गए। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
भाजपा नेताओं के होर्डिंग पूरे शहर में लगे हैं, पर किसी को उतारा नहीं। किसी ने भी टैक्स जमा नहीं किया। एमजी रोड प्रतिबंधित जोन है, फिर ये कैसे लग गए। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
टैक्स लेता निगम तो आय बढ़ती
नगर निगम का विज्ञापन विभाग अपना लक्ष्य किसी साल पूरा नहीं कर पा रहा। जो होर्डिंग अवैध लग रहे हैं, उनकी जगह टैक्स जमा होता तो नगर निगम की आय बढ़ती। - बंटी माहौर, पार्षद
नगर निगम का विज्ञापन विभाग अपना लक्ष्य किसी साल पूरा नहीं कर पा रहा। जो होर्डिंग अवैध लग रहे हैं, उनकी जगह टैक्स जमा होता तो नगर निगम की आय बढ़ती। - बंटी माहौर, पार्षद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अभियान चलाकर हटवाएंगे
अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने हाल में ही अभियान चलाया था। अवैध होर्डिंग जब्त किए गए थे। नो होर्डिंग जोन में एक भी अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिया जाएगा। निगम फिर से अभियान चलाकर इन्हें हटवाएगा। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
स्वेच्छा से लगा रहे हैं होर्डिंग
पार्टी से जुड़े लोग होर्डिंग अपनी स्वेच्छा से लगा रहे हैं। पार्टी की ओर से नहीं कहा गया। होर्डिंग में पार्टी की गाइड लाइन का ध्यान रखना चाहिए। सही स्थान पर लगाना चाहिए। - गिर्राज सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट