{"_id":"6917fbbb4810d290ab0a79bb","slug":"illegal-garage-built-against-park-wall-demolished-in-agra-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पार्क की दीवार से सटाकर बना दिया गैराज, निगम की टीम ने ढहा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पार्क की दीवार से सटाकर बना दिया गैराज, निगम की टीम ने ढहा दिया
Sat, 15 Nov 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:34 AM IST
सार
अमर विहार पुलिस चौकी के पास पार्क की दीवार के सहारे पक्का लिंटर डालकर बनाए गए अवैध वाहन गैराज को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ दयालबाग और मुगल रोड कमलानगर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। दयालबाग स्थित अमर विहार पुलिस चौकी के पास पार्क की दीवार के सहारे पक्का लिंटर डालकर बनाए गए अवैध वाहन गैराज को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बीना चंद्रा ने पक्का कमरा तैयार कर लिया था। इसे वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध निर्माण को लेकर क्षेत्रीय निवासी अनुराग शर्मा ने शिकायत की थी। निगम ने पहले मौके पर लाल निशान लगाकर निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। वहीं, मुगल रोड पर घर के सामने अवैध रूप से खोखे रखे जाने की शिकायत पर प्रवर्तन दल ने प्रकाश नगर निवासी फूलन देवी के खोखों को बुलडोजर से हटवा दिया।