फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal English liquor factory busted in Agra

UP: आगरा में पकड़ी नकली शराब की फैक्टरी, आरओ प्लांट की आड़ में ऐसे तैयार होती थी नशे की खेप; चार गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 04:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 Jan 2026 04:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने माैके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरओ प्लांट की आड़ में नकली शराब तैयार की जा रही थी। 

विज्ञापन
illegal English liquor factory busted in Agra
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के अकोला गांव में आरओ प्लांट की आड़ में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को कार में सप्लाई के लिए माल ले जाते समय गिरफ्तार किया। पुलिस को फैक्टरी पहुंचता देख चौथे ने स्प्रिट से भरे ड्रम में आग लगा दी। उसे भी पकड़ लिया गया। भारी मात्रा में नकली शराब और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को तस्करों के नकली शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। अकोला के लालऊ पुल के पास बिना नंबर की काले रंग की कार को रोक अछनेरा के रायभा के मंगुर्रा गांव के नरेश, उसके भाई उम्मेद सिंह और न्यू आगरा के नगलापदी निवासी प्रशांत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कार से 74 पेटी में इंपीरियर ब्लू ब्रांड के 3552 क्वार्टर नकली शराब बरामद हुई। निशानदेही पर अकोला में सत्यप्रकाश के घर पर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही सत्यप्रकाश ने शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्प्रिट के ड्रम में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आग बुझाई और मौके से 50 लीटर स्प्रिट, 89 खाली बोतलें, एक बोरी भर के ढक्कन बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार और एमपी में भेजनी थी शराब
पूछताछ में आरोपी नरेश ने बताया कि वह पूर्व में राजस्थान में नकली शराब बनाने के मामले में पकड़ा गया था। छूटने के बाद हरियाणा,पलवल के हूंडल निवासी धर्मवीर से मुलाकात हुई। धर्मवीर ने खाली बोतलें, ढक्कन, सील और लेबल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद उसने अपने भाई उम्मेद और साले प्रशांत के साथ नकली शराब बनाने की सोची। अकोला के नगला कमाल के निवासी कृष्णा के जरिये सत्यप्रकाश से मुलाकात हुई। सत्यप्रकाश अपने खेतों में बने मकान में फैक्टरी और गोदाम बनाने को राजी हो गया।



किसी को शक नहीं हो, इसके लिए उसने घर में आरओ प्लांट लगवाया। सात दिन पहले उन्होंने नकली शराब तैयार करना शुरू किया। आसपास के गांवों में थोड़ा माल बेचा, इसके बाद बड़ी सप्लाई के लिए ग्राहक ढूंढने लगे। सत्यप्रकाश ने अपने बेटे सौरभ को ग्राहक की तलाश में बिहार और दूसरे बेटे शिवशंकर को मध्यप्रदेश भेजा था। मंगलवार रात वह तैयार माल को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

असली में मिलाते थे स्प्रिट
आरोपी नरेश पूर्व में राजस्थान में शराब की दुकान में काम कर चुका था। उसको शराब में मिलावट करना अच्छे से आता था। नरेश ने बताया कि एक लीटर स्प्रिट में वह एक बोतल (750 एमएल) असली शराब मिलाते थे। इसके बाद उसमें रंग और पानी मिलाकर नकली मिलावटी शराब तैयार करते थे। तैयार माल को लेबल लगी बोतलों में भरने के बाद उसपर नया ढक्कन और सील लगाकर पेटियों में रखकर सप्लाई करना था। इस नकली शराब को पीने वालों को लीवर, कैंसर, हाई ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधी रोग हो सकते थे। स्प्रिट की अधिकता हाेने से शराब जहरीली भी हो सकती थी।

भागे लोगों की हो रही तलाश
सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब बनाने वाले पकड़े गए हैं। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। -एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed