{"_id":"64d6678cbbf01e74530c71c7","slug":"illegal-construction-in-submergence-area-case-reached-ngt-hearing-will-be-held-on-18-august-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण: एनजीटी तक पहुंचा मामला, 18 अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण: एनजीटी तक पहुंचा मामला, 18 अगस्त को होगी सुनवाई
Sat, 12 Aug 2023 06:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:11 AM IST
सार
राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण के सभी फोटो और फाइलें एनजीटी के पास पहुंच गई हैं। अब इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पोइया घाट पर यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और पार्क के नाम पर सड़क बनाने, कंटेनर लगाने और नदी की धारा में राधास्वामी सत्संग सभा के बोर्ड लगाने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पास पहुंच गया है। 18 अगस्त को इस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
तीन माह के अंदर राधास्वामी सत्संग सभा ने डूब क्षेत्र में जो निर्माण किए हैं, उसके सभी फोटो और फाइलें एनजीटी के पास पहुंचाई गई हैं। राधास्वामी सत्संग सभा ने भी इस मामले में एक याचिका दायर की है। उसी याचिका के जवाब में एनजीटी में फोटो वाले प्रमाणों को भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ढिलाई को भी सुनवाई में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल
ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल
विज्ञापन
विज्ञापन