फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal business of coal tar oil in kasganj

फिरोजाबाद और मथुरा से जुड़े हैं तारकोल माफिया के तार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Jun 2019 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
illegal business of coal tar oil in kasganj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में दो दिन पहले अथैया चौराहे के समीप पुलिस ने नकली तारकोल के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की थी। जांच में जुटी पुलिस ने पाया कि तारकोल माफिया के तार मथुरा से फिरोजाबाद तक जुड़े हुए हैं। फिरोजाबाद के माफिया मथुरा से तारकोल की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन


बीती 30 मई की रात ढोलना थाना पुलिस ने अथैया चौराहे के समीप के ढाबे के पीछे छापामारी की थी। इस छापेमारी में पुलिस ने पाया कि मौके पर नकली तारकोल का कारोबार चल रहा था। पुलिस को देखकर मौके पर सभी अवैध तारकोल व्यापारी भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में माफिया की तलाश कर रही है। पुलिस ने जांच में अब तक कुछ माफिया चिह्नित किए हैं। अब तक हुई जांच में पाया गया है कि अवैध तारकोल कारोबारियों के तार फिरोजाबाद और मथुरा से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद के माफिया मथुरा से नकली तारकोल बनाने की सामग्री एकत्रित करते हैं। पुलिस ने अभी तक नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन जल्द इस मामले से जुड़े व्यापारियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष ढोलना बहादुर सिंह ने बताया कि तारकोल कारोबारियों का नेटवर्क मथुरा और फिरोजाबाद से जुड़ा हुआ है। जल्द ही इस धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed