हथियारों की फैक्टरी: निकाय चुनाव में होनी थी असलहों की सप्लाई, पुलिस ने किया भांड़ाफोड़; दो गिरफ्तार
निकाय चुनाव से पहले मैनपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्र की फैक्टरी का भांड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने दो कारीगरों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना करहल पुलिस ने किरथुआ पुल के पास मंगलवार को अवैध असलहा बना रहे दो कारीगर गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से पांच बने, छह अधबने तमंचा, कारतूस, उपकरण आदि बरामद हुए। कार्रवाई के संबंध में एसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
मुखबिर से मिली थी सूचना
मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले भर में सर्तकता बरती जा रही है। सुबह पुलिस सैफई बाईपास तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किरथुआ पुल के पास खंडहर में कुछ लोग निकाय चुनाव में बिक्री के लिए तमंचा बना रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी।
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी का प्रकोप: आगरा में बदला गया कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय, डीएम के निर्देश; इतने बजे होगी छुट्टी
खंडहर में बन रहे ते तमंचे
खंडहर में दबिश के दौरान वहां तमंचा बना रहे दो लोग भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम आकाश सिंह निवासी गिहार कॉलोनी और साजन निवासी गिहार कॉलोनी बताया। मौके से पुलिस को पांच बने तमंचा, पांच अधबने तमंचा, एक पोनियां, कारतूस आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग निकाय चुनाव में खपाने के लिए तमंचा बना रहे थे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए कारीगरों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।