फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outbreak of severe heat Timings of schools up to class 8 changed in Agra

भीषण गर्मी का प्रकोप: आगरा में बदला गया कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय, डीएम के निर्देश; इतने बजे होगी छुट्टी

Tue, 18 Apr 2023 10:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 10:43 PM IST
सार

भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बोर्ड के कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में समय परिवर्तन के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Outbreak of severe heat Timings of schools up to class 8 changed in Agra
भीषण गर्मी में स्कूल से वापस लौटते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब स्कूलों की छुट्टी 12:30 बजे तक करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश मिलने के बाद सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब सुबह 7:30 से 12:30 तक संचालित रहेंगे। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक एवं अन्य स्टाफ  12: 30 से 1:30 तक विभागीय कार्य संचालित करेगा। डीएम के निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भीे पढ़ें - Diarrhea: भीषण गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं अस्पताल, न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन


लू के थपेड़ों से दहका आगरा, पारा 43.4 डिग्री।

आगरा मंगलवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक तेज धूप और लू के थपेड़ों से शहर दहकता रहा। प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जबकि झांसी दूसरे नंबर पर रहा। आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं।

इतना रहा तापमान 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। लू के कारण दिन दहका तो रात भी सुलगती रही। रात में पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दोपहर में गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा है। काॅलोनियों और आउटर की दुकानें दोपहर में एक से शाम पांच बजे तक बंद होने लगी हैं। स्मारकों में भी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed