{"_id":"5fe9db788ebc3ecd6c29051f","slug":"ig-a-satish-ganesh-visits-vrindavan-kumbh-mela-for-security-of-devotees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू, आईजी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू, आईजी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
Tue, 29 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला: जायजा लेने पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में यमुनातट पर आयोजित कुंभ मेला बैठक में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आगामी 16 फरवरी से 28 मार्च तक धार्मिक नगरी के यमुनातट पर कुंभ मेला बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शिरकत करने की संभावना के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। संत समाज और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महकमे में भी व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। कागजी तौर पर मंथन के बाद अब तैयारियों को जमीनी स्तर पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है।
सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश प्रस्तावित मेलास्थल पहुंचे। मेलास्थल के प्रवेश स्थान से लेकर कुंभ बैठक में होने वाले शाही स्नान के प्वाइंट पर अधीनस्थों से चर्चा की। खासतौर पर ट्रैफिक व्यवस्था और शोभायात्रा के बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी।

Trending Videos
मेलास्थल पर दमकल गाड़ियों, स्टीमर, घुड़सवार, सुरक्षाकर्मियों के अलावा अस्थाई सुरक्षा चौकियों को लेकर भी बिंदुवार जानकारी ली। आईजी ने बताया कि प्रदेश सरकार बेहतर सुरक्षा, सुगमता व स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को तैयार कर रही है। ताकि भव्य आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराया जा सके।
ये भी पढ़ें- वृंदावन कुंभ मेला: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर तैयारियों में जुटे अफसर
उनके अनुसार संतों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर बारीकी पर प्रशासन की गहरी नजर है। अभी तक कागजी तैयारियां की गई हैं। उनमें जरूरी संशोधन कर जल्द ही जमीनी स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा। आईजी के संग एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।