{"_id":"5fce7d76bab6c077ad0b7353","slug":"vrindavan-kumbh-mela-preparations-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ मेला: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर तैयारियों में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ मेला: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर तैयारियों में जुटे अफसर
Tue, 08 Dec 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कुंभ मेला के मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतिकरण और ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। सोमवार को मेला अधिकारी ने कुंभ की व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
हरिद्वार से पहले वृंदावन में कुंभ मेला लगना है। इसकी तैयारियों के संदर्भ में जनपद स्तर पर बनाए गए मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री के समक्ष ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को मेला अधिकारी सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेंद्र प्रताप ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज, प्रकाश, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के संदर्भ में चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी दोनों खंड के अधिशासी अभियंता, जल निगम के अधिशासी अभियंता और विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर ने मेला में मिली जिम्मेदारी, शासन को बजट के लिए भेजे प्रस्ताव के अलावा स्थानीय स्तर पर चल रही प्रक्रिया की जानकारी दी।
मेला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। वृंदावन कुंभ के लिए एक फरवरी से स्वच्छ जल छोड़ने, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ कोरोना को लेकर भी खास निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मेला के दौरान आरटीपीसीआर, एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री के अलावा पिछले दो दिन से प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी मेला की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।