फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If human trafficking workers are kept then case will be filed

Agra News: मानव तस्करी कर लाए मजदूरों को रखा तो दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
If human trafficking workers are kept then case will be filed
भट्ठा मजदूरों को जानकारी देतीं एंटी ह्यूमन ट्रेफिक यूनिट के पदा​धिकारी।
मैनपुरी। मानव तस्करी से जुड़े अभियान को लेकर बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने कई भट्ठों पर पहुंच कर मजदूरों से बात की। उनकी समस्याओं आदि के बारे में जाना, नशा व भिक्षावृत्ति रोके जाने को लेकर अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक सरोजनी देवी, एसआई महेश भारद्वाज टीम के अन्य कर्मियों के साथ अभियान पर निकले। बालश्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी व नशामुक्ति उन्मूलन के तहत भट्ठों पर पहुंच कर श्रमिकों से संवाद किया। मजदूरों से पूछा कि उनको मजदूरी के एवज में समय पर भुगतान मिलता है या नहीं। किसी प्रकार की बंधुआ मजदूरी तो नहीं कर रहे हैं। बाल मजदूरी रोके जाने के अभियान के तहत होटल, ढाबा, ईंट भट्टा सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रुक कर जागरूकता से जुडे़ पर्चे भी बांटे। कहा कि यदि आपके आसपास कोई भिक्षावृत्ति या बालश्रम कर रहा हो तो उसके बारे में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed