फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If Gaurav was a criminal then why was he not sent to jail within 24 hours?

Agra News: गौरव अपराधी था तो 24 घंटे में जेल क्यों नहीं भेजा

Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
If Gaurav was a criminal then why was he not sent to jail within 24 hours?
कासगंज। पुलिस अभिरक्षा में मौत का शिकार हुए रसलुआ सुलहपुर के युवक गौरव के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए भी समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गांव में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं ने पीड़ित परिजन को सांत्वना दी। उनका कहना था कि पुलिस अभिरक्षा में गौरव की मृत्यु की घटना पुलिस उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के चलते हुई है। इसकी जितनी घोर निंदा की जाए उतनी कम है। इसके आरोपियों को सजा दी जानी चाहिए।सपा नेताओं ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि गौरव अपराधी था तो पुलिस को उसे 24 घंटे के अंदर जेल भेजना चाहिए था और यदि अपराधी नहीं था तो लगातार 7 दिन तक पुलिस की अभिरक्षा में क्यों रखा गया। पुलिस की अभिरक्षा में उसकी मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और शासन और पुलिस की निरकुंशता को दर्शाता है। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि गौरव की हालत बिगड़ने पर भी परिजन को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दे। मृतक परिवार को सरकारी नौकरी मिले और घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है। परिवार को ठेकेदारी पर नौकरी देने का वायदा गुमराह करते वाला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। पुलिस न कानून का ध्यान रख रही है और न मानव अधिकारों की रक्षा कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed