फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If fees are charged in the name of degree, the college will be penalized

Agra News: डिग्री के नाम पर लिया शुल्क, तो कॉलेज पर लगेगा दंड

Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
If fees are charged in the name of degree, the college will be penalized
आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रों को डिग्री वितरण योजना में कई कॉलेज बाधा बन रहे हैं। डिग्री के एवज में छात्रों से शुल्क मांगे जाने की शिकायत विवि के अधिकारियों को मिल रही है। विवि की तरफ से कॉलेज प्राचार्य व निदेशक को डिग्री के बदले शुल्क मांगने पर दंड लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


छात्रों के हाथों में सीधे डिग्री पहुंचाने का प्रयास विवि की तरफ से किया जा रहा है। हर सप्ताह पांच से दस हजार डिग्री सीधे कॉलेजों में भेजी जा रही हैं। कॉलेजों के माध्यम से छात्रों को डिग्री का वितरण होना है। इस मामले में डिग्री प्रदान करने के लिए कई कॉलेजों में छात्रों से शुल्क मांगा जा रहा है। यह शिकायत परीक्षा नियंत्रक को मिली है। इससे छात्रों को डिग्री आसानी से नहीं मिल पा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश की तरफ से विवि से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य और निदेशक को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों को बिना देरी के डिग्री प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। किसी कॉलेज में डिग्री के बदले शुल्क वसूली की शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवि की तरफ से डिग्री वितरण को लेकर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


50 हजार से अधिक डिग्री भेजी जा चुकी
विवि के अधिकारियों का दावा है कि इस योजना के तहत कॉलेज में 50 हजार से अधिक डिग्री भेजी जा चुकी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्री विवि हर सप्ताह कॉलेजों में भेज रहा है। इससे छात्रों को डिग्री के लिए विवि न आना पड़े। डिग्री वितरण की रिपोर्ट भी कॉलेज से मांगी जा रही है। कई महाविद्यालय यह जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed