{"_id":"680932c3109a5fd3b807af1b","slug":"i-wanted-to-spend-my-holidays-in-the-valleys-but-now-i-am-worried-about-my-safety-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-135938-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर की वादियों से मुंह फेर रहे सैलानी, रिश्तेदारों को भी दे रहे ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर की वादियों से मुंह फेर रहे सैलानी, रिश्तेदारों को भी दे रहे ये सलाह
Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमला
- फोटो : पीटीआई
मैनपुरी में गर्मियों की छुट्टियां जम्मू कश्मीर की वादियों में मनाने की योजना बना रहे लोगों के मन में पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भय व्याप्त हो गया है। लोग खुद जाने से तो कतरा ही रहे हैं, साथ ही रिश्तेदारों और साथियों को भी वहां जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में आक्रोश है। आतंकी हमले के बाद ट्रैवल एजेंसी संचालकों में भी मायूसी है। संचालकों का कहना है कि गर्मी के सीजन में जम्मू कश्मीर जाने के लिए बुकिंग अच्छी संख्या में मिलती थी। आतंकी हमले को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब लोग वहां नहीं जाएंगे। इससे कारोबार को नुकसान होगा। शहर से बड़ी संख्या में लोग गर्मियों में छुट्टी मनाने के लिए कश्मीर की वादियां का रुख करते हैं। काफी संख्या में लोग इस बार भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ जम्मू कश्मीर जाने का प्लान बना रहे थे।

स्थानीय निवासी अनुज चौहान ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंक के चलते लोग वहां जाने से कतराते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में जम्मू कश्मीर के लिए सैलानियों की संख्या बढ़ी थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब फिर सुरक्षा का डर सताने लगा है। सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
स्थानीय निवासी सौरभ यादव ने बताया कि छुट्टियों में जम्मू कश्मीर घूमने का मन बना रहे थे। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मन बदल गया है। आतंकी हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिले। आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाए। आतंकवाद जम्मू कश्मीर के विकास में बाधक बन रहा है।

आतंकी हमला नहीं बनेगा भक्ति में बाधक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वहां छुट्टियां बिताने के लिए जाने वाले लोगों ने बेशक अपना मन बदल लिया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि कायरतापूर्ण आतंकी हमला उनकी भक्ति में बाधा नहीं बनेगा।
अमरनाथ सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा मीतू ने बताया कि आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न होगा। मगर, इससे यात्रा प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारियां कर रहे हैं। आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए श्रद्धालु यात्रा पर जाएंगे।

सरकार कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करे। अभी यात्रा शुरू होने में समय है। केंद्र सरकार से मांग है कि तब तक पहलगाम के गुनहगारों को मौत को घाट उतार दिया जाए। अमरनाथ यात्री बलराम सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कायरतापूर्ण घटना है। हर साल वह अमरनाथ यात्रा पर जाते है। आतंकवादियों की हरकत उनकी भक्ति में बाधा नहीं बनेगी। इस साल भी पूरे श्रद्धाभाव से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे।
अमरनाथ यात्री रविंद्र सिंह ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सरकार वैसे ही सजा दे, जैसा उन्होंने कृत्य किया है। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के इंतजामों में बढ़ाया जाए। वह हर वर्ष यात्रा के लिए जाते है, इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिए जाएंगे।