फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I Love Mohammad Controversy Police alert in Agra as well anger spread in Mantola

UP: आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर क्यों है विवाद...आगरा में भी पुलिस अलर्ट, मंटोला में फैला आक्रोश

Fri, 26 Sep 2025 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 08:04 AM IST
सार

I Love Mohammad Controversy: आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कानपुर के रावतपुर से शुरू हुआ, जो आगरा में भी पहुंच गया है। आगरा में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इसकी जानकारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। 

विज्ञापन
I Love Mohammad Controversy Police alert in Agra as well anger spread in Mantola
I Love Mohammad Controversy - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में बारावफात के जुलूस में आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कई जिलों में फैल गया है। आगरा में भी बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। मंटोला क्षेत्र में पोस्टर हटवाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की।

विज्ञापन

आई लव मोहम्मद पोस्टर का विवाद बढ़ने लगा है। कानपुर के रावतपुर में बारावफात जुलूस में पोस्टर लगाने का हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध किया था। यह मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा है कि आगरा में भी असर देखने को मिल रहा है। हरीपर्वत और मंटोला क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पुलिस ने मंटोला क्षेत्र में पोस्टर हटवा दिया। वजीरपुरा में भी पोस्टर लगाया गया। इस पर पुलिस पहुंची, तो लोग भी जुट गए। वह विरोध की तैयारी में थे। इस पर पुलिस वापस आ गई। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू जुटा रही जानकारी
पोस्टर लगाने के पीछे किसी तरह की साजिश की आशंका जाहिर की जा रही है। इसको देखते हुए एलआईयू भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

जुमे की नमाज आज, पुलिस रहेगी तैनात
आगरा। शुक्रवार को जुमे की नमाज है। पोस्टर विवाद को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। मंटोला में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी और प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ कुरैशी ने कहा कि जुमे की नमाज शांति के साथ अदा की जाएगी। पुलिस- प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष और भारत सरकार से कबीर पुरस्कार से सम्मानित डा. सिराज कुरैशी ने कहा कि आगरा प्रेम की नगरी है। अवांछनीय तत्वों को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। जामा मस्जिद पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed