{"_id":"5da3fc028ebc3e93ce4fbb51","slug":"hyena-attack-in-village-kayari-bah-mother-fight-and-save-daughter-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहस: बेटी को बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ गई मां, आंचल में छिपाकर झेला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस: बेटी को बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ गई मां, आंचल में छिपाकर झेला हमला
Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
लकड़बग्घे के हमले से बेटी को बचाने वाली साहसी मां अनीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह के क्यारी गांव में घर के दरवाजे पर अनीता बैठी हुई थी। नौ साल की बेटी भावना सो रही थी। इसी दौरान लकड़बग्घे ने गांव में हमला बोल दिया लकड़बग्घे ने बेटी पर हमले को छलांग लगाई तो उसे बचाने के लिए अनीता बेटी के ऊपर लेट गयी।
लकड़बग्घे का हमला अनीता ने अपने ऊपर ले लिया और अपनी बेटी को आंचल में छिपाकर लकड़बग्घे से भिड़ गई। लकड़बग्घे के हमले में उसकी उंगली, बांह, सीना और पीठ जख्मी हो गए।
लकड़बग्घे से भिड़ंत के दौरान अनीता ने शोर मचाया तो उसका देवर छोटेलाल डंडा लेकर पहुंचा और लकड़बग्घे को पीटना शुरू कर दिया। तब जाकर अनीता लकड़बग्घे के चंगुल से बच सकी। लेकिन भागते समय लकड़बग्घे ने उसके देवर को भी पैरों में काट लिया।

गांव में लकड़बग्घे को लेकर दहशत का माहौल का है। लकड़बग्घे के हमले में करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए हैं। दहशत का आलम ये है कि गांव के लोग बिना लाठी डण्डे के घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। खेत खलियान के लिए भी ग्रामीण किसान समूह में जाने को मजबूर हो गये है।
आरके सिंह राठौड, रेंजर बाह का कहना है कि क्यारी गांव में लकड़बग्घे द्वारा हमले की सूचना मिली है। विभागीय टीम को गांव भेजागया है। बीहड़ क्षेत्र में के ग्रामीणों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था।
आरके सिंह राठौड, रेंजर बाह का कहना है कि क्यारी गांव में लकड़बग्घे द्वारा हमले की सूचना मिली है। विभागीय टीम को गांव भेजागया है। बीहड़ क्षेत्र में के ग्रामीणों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था।