{"_id":"63bc5d9cf7b749243064ca14","slug":"hut-fire-one-buffalo-died-three-animals-serious-kasganj-news-agr5598288189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोंपड़ी में लगी आग, एक भैंस की मौत, तीन पशु गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोंपड़ी में लगी आग, एक भैंस की मौत, तीन पशु गंभीर
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के नगला टीका गांव स्थित झोपड़ी में सोमवार को आग लग गई। आग देखकर झोपड़ी मालिक का बेटा पशुओं को निकालने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं आग से एक भैंस जल गई जबकि तीन अन्य पशु भी झुलस गए।
गांव नगला टीका में झोपड़ी में पशु बंधे थे। तड़के चार बजे ग्रामीणों ने जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने झोपड़ी से आग की लपटें उठती देखकर बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। इस दौरान पशु स्वामी राजवीर पुत्र अजय (25) के साथ वहां पहुंचा। अजय पशुओं को निकालने के लिए झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी का एक हिस्सा जलकर भैंस के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पशु झुलस गए।
बचाने के प्रयास में अजय भी झुलस गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार, तहसीलदार अरविंद गौतम को दी गई। उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया।