फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husbands Seek Police Help Against Wives: One Alleges Assault With Mother-in-Law

यूपी न्यूज: 'साहब पत्नी करती है पिटाई...सास भी नहीं रोकती', थाने पहुंचे एक साथ दो पति; मामला सुन पुलिस चकराई

Wed, 16 Sep 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

फिरोजाबाद निवासी रूप किशोर ने पत्नी और सास पर पैसे मांगने और बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एकता थाने में शिकायत की। दूसरे मामले में राकेश जादौन ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Husbands Seek Police Help Against Wives: One Alleges Assault With Mother-in-Law
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

विस्तार

आगरा के एकता थाने का माहौल मंगलवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया जब अलग-अलग पतियों ने अपनी पत्नियों से परेशान होकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को तहरीर मिली, जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


 

केस 1:
ससुराल में मारपीट का आरोप दोपहर एक बजे, फिरोजाबाद निवासी रूप किशोर बैग लेकर थाने पहुंचा और खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच, दो महिलाएं वहां पहुंचीं और युवक की पिटाई शुरू कर दी। थाने में मौजूद लोगों ने युवक को महिलाओं से बचाया, जिसके बाद महिलाएं धमकी देकर चली गईं। युवक रूप किशोर ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले दिगनेर निवासी गौरी से हुई थी और उनकी एक दो साल की बच्ची है। पत्नी गौरी अपनी मां के साथ मायके में रह रही है और ससुराल जाने को तैयार नहीं है। युवक का आरोप है कि पत्नी हर माह पैसों की मांग करती है और बहाने से बुलाकर सास और पत्नी मिलकर उसकी पिटाई करते हैं। युवक ने बताया कि वह जोधपुर में प्राइवेट नौकरी करता है और मंगलवार सुबह जब वह ससुराल पहुंचा तो पहले पैसे छीन लिए गए और फिर मारपीट की गई, जिससे उसके कपड़े भी फट गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2:
धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी दोपहर दो बजे, कहरयी मोड़ निवासी राकेश जादौन (40 वर्ष) एकता थाने पहुंचे और अपनी पत्नी से बचाने की अपील की। राकेश ने बताया कि शादी के 20 साल बाद उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। राकेश ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और पत्नी आए दिन उसे जान से मरवाने की धमकी देती है।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है और तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed