फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband will give his name to daughter of Misdeed victim punish the beast who ruined her life

रुला देगी ये घटना: दुष्कर्म पीड़िता की बेटी को अपना नाम देगा पति...दरिंदे को दिलाएगा सजा, जिसने तबाह की जिंदगी

Tue, 24 Dec 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 02:00 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पत्नी को घर से निकाल दिया। वो दुष्कर्म के आरोपी के साथ घरवालों की सहमती से रही, लेकिन वो नहीं सुधरा। अब उसे पति ने ही अपना लिया है।
 

विज्ञापन
husband will give his name to daughter of Misdeed victim punish the beast who ruined her life
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। पति को पता लगा तो उसने पत्नी को दुष्कर्मी के साथ ही रहने की कहकर छोड़ दिया। मगर, जब आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू किया तो पति का दिल पसीज गया। उसने न सिर्फ छह माह की गर्भवती पत्नी को फिर से अपना लिया। बल्कि गांव में भी एलान कर दिया कि पैदा होने वाले बच्चे की वह खुद परवरिश करेगा। पत्नी के साथ घिनौना कृत्य करने वाले को कानून से कड़ी सजा दिलाकर रहेगा।
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र की महिला के साथ 6 जुलाई को गांव के संदीप उर्फ लालू ने खेत पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। महिला को धमकी दी थी कि पत्नी या पुलिस से शिकायत की तो उसे पति, बच्ची सहित जान से मार देगा। महिला डर के कारण शांत रही। जब वह गर्भवती हो गई तो गोरखपुर में राजमिस्त्री का काम करने वाले पति ने उस पर शक जाहिर किया। पत्नी से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। अक्तूबर माह में पति ने उसे दुष्कर्मी के ही साथ रहने की कहकर घर से निकाल दिया। आरोपी संदीप उर्फ लालू के परिवार वाले भी इसको लेकर तैयार हो गए।
विज्ञापन



शपथ पत्र पर एक तरफ पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। दूसरी ओर आरोपी संदीप के परिवार वालों ने शपथ पत्र पर लिखित समझौता कर उसे अपना लिया। मगर बाद में वह महिला को प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इस बात की जानकारी अपने पहले पति को दी। उसने पत्नी को अपने पास बुला लिया। इसके बाद पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल की है बच्ची
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी को दस साल हो गए हैं। शादी के बाद एक बेटी हुई। उसकी उम्र अभी सात साल की है। पति ने कहा कि दुष्कर्म का आरोपी अपनी करनी की सजा जेल की सलाखों के पीछे भुगतेगा। पैदा होने वाले बच्चे को अपनाया जाएगा। इधर, आरोपी संदीप के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश भी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed