{"_id":"5f12fa608ebc3e9f676a9de2","slug":"husband-wife-high-voltage-drama-on-highway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूठकर हाईवे पर बैठी पत्नी, मनाने के लिए पति करता रहा मिन्नतें, गुस्से में मोबाइल फोन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठकर हाईवे पर बैठी पत्नी, मनाने के लिए पति करता रहा मिन्नतें, गुस्से में मोबाइल फोन तोड़ा
Sun, 19 Jul 2020 09:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:19 AM IST
सार
- हाईवे पर एक घंटे तक चला दंपती का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल भी फेंककर तोड़ा, मनाकर ले गए परिवारवाले
विज्ञापन
हाईवे पर दंपती का हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के कोसीकलां में शनिवार को दंपती के बीच आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। करीब घंटे भर के ड्रामे में विवाहिता ने पति के फोन को फेंककर तोड़ दिया और खुद जान देने के लिए हाईवे पर बैठ गई। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। बाद में ससुरालवाले पहुंच गए और महिला को किसी तरह मना कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे कोसी रेस्टोरेंट के सामने पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति पत्नी को मनाने में जुटा रहा। मिन्नतें करता रहा, लेकिन वो उसकी एक सुनने को तैयार नहीं थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को नाराज महिला घर छोड़कर पैदल ही मायके जाने लगी। उसे मनाने के लिए पति भी स्कूटी लेकर चलता रहा। लेकिन उसने नहीं सुनी। कोसी रेस्टोरेंट के सामने पति ने उसे रोका तो पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला से जब युवक ने उसके मायके वालों से बात कराने का प्रयास किया तो उसने मोबाइल फोन हाईवे पर फेंक दिया, जिससे फोन टूट गया। इसके बाद महिला हाईवे पर बैठ गई। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन के चलते हाईवे पर वाहन की संख्या काफी कम थी।
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी के लिए 25 साल के रिश्ते का खून, पति ने खौफनाक तरीके से ली पत्नी की जान
महिला को बीच हाईवे पर बैठा देखकर वाहन रुक गए। लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा। भीड़ के बीच युवक अपनी पत्नी को मनाता रहा। हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं। लेकिन महिला नहीं मानी। बाद में युवक के घरवाले भी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई। इसके बाद परिजन महिला को मनाकर घर ले गए।
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी के लिए 25 साल के रिश्ते का खून, पति ने खौफनाक तरीके से ली पत्नी की जान
महिला को बीच हाईवे पर बैठा देखकर वाहन रुक गए। लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा। भीड़ के बीच युवक अपनी पत्नी को मनाता रहा। हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं। लेकिन महिला नहीं मानी। बाद में युवक के घरवाले भी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई। इसके बाद परिजन महिला को मनाकर घर ले गए।