{"_id":"5f12e8d58ebc3e63c45c27f3","slug":"man-murdered-his-wife-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के लिए 25 साल के रिश्ते का खून, पति ने खौफनाक तरीके से ली पत्नी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी के लिए 25 साल के रिश्ते का खून, पति ने खौफनाक तरीके से ली पत्नी की जान
Sat, 18 Jul 2020 05:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:51 PM IST
सार
- प्लाट बेच कर दूसरी शादी करना चाहता था पति
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के बडडू नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी की नृंशस हत्या कर दी। वारदात में आरोपी के रिश्तेदार भी शामिल रहे। हत्यारोपियों ने महिला को कई बार चाकू घोंपा। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भूरी बेगम (42) पत्नी खालिद मियां निवासी मोहल्ला कस्यावान बिलराम के बडडू नगर अपने पति के साथ एक साल से किराए के मकान में रह रही थी। जबकि उसके चार पुत्र एवं पांच पुत्रियां बिलराम में ही रहते हैं। खालिद जूते चप्पल बेचने का कारोबार करता है। उसने एक साल पहले एक प्लाट खरीद लिया। जिसे बेचकर वो दूसरी शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
पत्नी इसका विरोध कर रही थी। फिर भी खालिद ने प्लाट का चार लाख में सौदा कर दिया और एडवांस ले लिया। जब इस बात की जानकारी भूरी बेगम को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर खालिद ने पत्नी को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। उसने अपने बहनोई नईम निवासी किसरोली रोड एवं उसके बेटे जुबेर, फैसल, अनवर को भी षडयंत्र में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात इन सभी ने मिलकर चाकुओं से गोदकर भूरी बेगम की हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जब पड़ोसियों को महिला की हत्या की जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आ गई। सूचना मिलने पर महिला के पुत्र एवं पुत्रियां भी आ गईं। मां को शव देखकर चीत्कार मच गया।
25 साल के रिश्ते का खून
इस घटना ने लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया। भूरी बेगम की खालिद मियां से लगभग 25 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया। एक साल पहले वो पति के साथ रहने के लिए बिलराम से कासगंज में किराए के मकान में आकर रहने लगी।
25 साल से हर सुख-दुख में साथ निभाने के बाद भी पत्नी की हत्या करते समय पति के हाथ तक नहीं कांपे। महिला की हत्या में शामिल होकर उसके नंदनोई व भतीजों ने रिश्तों की लाज नहीं रखी। सभी ने मिलकर महिला के पेट और छाती पर कई वार किए, जिससे महिला का शरीर छलनी हो गया।
कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि हत्यारोपी पति प्लाट बेचकर दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी जिसका विरोध कर रही थी। इसके चलते पति ने अपने बहनोई व उनके बेटों की मदद से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।