{"_id":"64ad08193bcbdaa54506462a","slug":"husband-wanted-to-kill-wife-before-killing-old-father-one-decision-saved-his-life-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल बेटा: वृद्ध पिता की हत्या करने से पहले पत्नी को लगाना चाहता था ठिकाने, एक फैसले ने बचा ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बेटा: वृद्ध पिता की हत्या करने से पहले पत्नी को लगाना चाहता था ठिकाने, एक फैसले ने बचा ली जान
Tue, 11 Jul 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:13 PM IST
सार
वृद्ध पिता की हत्या करने वाले बेटे के सिर कर खून सवार था। लोगों ने बताया कि संगत ने उसे पूरी तरह बिगाड़ दिया था। पिता से जब झगड़ा हुआ तो पत्नी ने उसका विरोध किया। इस बात पर वो इस कदर गुस्सा हुआ कि पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
वृद्ध पिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक फैसले ने उसकी जान बचा ली। पिता की हत्या करने से पहले पति ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। पति का गुस्सा देख उसने मायके वालों को बुला लिया। वो मायके वालों के साथ चली गई, जिसके बाद दीपक ने ससुर की बिजली की केबल से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता ने बताया कि गांव के ही कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ जाने के बाद दीपक पूरी तरह से बेलगाम हो गया था। उसने रविवार की सुबह अपनी पत्नी रजनी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने पर डरी सहमी रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग मडुआ आकर उसे अपने साथ ले गए। वहीं ससुर की हत्या की सूचना मिलने के बाद डरी सहमी रजनी घर नहीं जाकर पहले थाने पहुंची। बाद में पुलिस के साथ ही अपने घर पहुंची।
ये भी पढ़ें - कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत
ये भी पढ़ें - कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के साथ करता था मारपीट
शराब का शौकीन दीपक आए दिन अपनी पत्नी रजनी के साथ पिटाई करता था। विरोध करने पर अपने पिता दीनदयाल के साथ भी अभद्रता करने में नहीं चूकता था। बताया गया है कि दीपक कई दिन से अपने ऊपर दो लाख रुपये कर्ज होने की बात कह कर अपने पिता पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन भी दिन में करीब 11 बजे पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पत्नी रजनी ने विरोध किया तो दीपक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पति की आंखों में खून देख रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष के लोग तुरंत मडुआ पहुंचे और रजनी को अपने साथ लेकर गए।ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग