फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer son Throat of old father with electric cable in firozabad up news

कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

बेटे ने पिता की गला कसकर हत्या कर दी। इस वारदात में बेटे का साथ उसके एक दोस्त ने दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Murderer son Throat of old father with electric cable in firozabad up news
वृद्ध पिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वृद्ध पिता की बिजली की केबल से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी पुत्र व उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार रात को हुई साजिशन हत्या की जानकारी परिजन को सुबह हो सकी। मृतक की पुत्रवधू ने ही अपने पति व उसके तीन साथियों के खिलाफ थाना बसई मुहम्मदपुर में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

दीनदयाल (65) गांव मडुआ थाना बसई मुहम्मदपुर का निवासी था। सोमवार रात को वृद्ध दीनदयाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। परिजन को घटना की जानकारी सुबह हुई। जानकारी मिलने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी ग्रामीण व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। वृद्ध के गले में चोट के निशान देख पुलिस व परिजन को हत्या आशंका हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रवधू ने खोला राज 

वहीं मामला उस समय उजागर हो गया, जब मृतक की पुत्रवधू रजनी ने ही अपने पति दीपक और उसके तीन अन्य साथियों पर ससुर की साजिशन हत्या किए जाने को आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शाम को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक के पुत्र दीपक व उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बिजली की केबल से गला कसने की बात स्वीकार भी कर ली है।

ये भी पढ़ें - Agra Building Collapse: आगरा में गिरी जर्जर इमारत, मच गई चीख-पुकार; दो लोगों के घायल होने की सूचना

संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण

दीनदयाल के परिवार में उसका इकलौता पुत्र दीपक, पुत्रवधू रजनी एवं एक नाति है। बताया गया है दीनदयाल की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। लगभग 25 बीघा कृषि भूमि के मालिक दीनदयाल का अपने बेटे दीपक से आए दिन विवाद होता रहता है। दीपक की संगत ठीक नहीं थी। इस कारण पिता-पुत्र में ज्यादा पटती नहीं थी। घटना के वक्त रजनी अपने मायका राजा खेड़ा जनपद आगरा गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। वहीं ग्रामीणों के अनुसार दीपक लंबे समय से पिता से संपत्ति खुद के नाम कराने के लिए दबाव डाल रहा था।

ये भी पढ़ें - UP: आसमान से निहार सकेंगे ताज, मथुरा के मंदिरों की नापेंगे ऊंचाई; शुरू हो रही हेलिकॉप्टर सेवा

हत्यारोपियों से की जा रही पूछताछ 

एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दीनदयाल की हत्या के मामले में पुत्र दीपक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर दीपक व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed